Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वाटर पार्क में युवक की मौत, दोस्तों से पूछताछ जारी

नियाग्रा वॉटर राइड के पास हुआ हादसा, पार्क प्रशासन ने कहा हमारी कोई लापरवाही नहीं

16 Jul 2025

वाटर पार्क में युवक की मौत, दोस्तों से पूछताछ जारी

कोलकाता। प्रसिद्ध निक्को पार्क में बुधवार को एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। उल्टाडांगा इलाके के रहने वाले राहुल दास अपने दोस्तों के साथ सुबह पार्क घूमने गए थे। वहां वॉटर पार्क में नहाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना करीब दोपहर 1 बजे के आसपास हुई। पार्क के अंदर मौजूद नियाग्रा फॉल वॉटर राइड में नहाते वक्त राहुल अचानक अचेत हो गए। पार्क प्रशासन ने तुरंत प्राथमिक उपचार कर उन्हें अपनी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।  अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राहुल की मौत की असल वजह क्या थी, क्या उन्हें दिल का दौरा पड़ा? क्या पानी में डूबने जैसी कोई बात हुई? या कोई पहले से शारीरिक समस्या थी? पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
निक्को पार्क प्रशासन ने किसी भी गंभीर लापरवाही से इनकार किया है। पार्क के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश राय सिंघानिया ने ताजा टीवी से बात करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पार्क परिसर में प्राथमिक उपचार किया गया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। युवक की हालत पहले से ठीक नहीं थी, ऐसा प्रतीत होता है। स्थानीय बिधाननगर थाना पुलिस ने घटना को अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया हैं और मृतक के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पार्क प्रबंधन के ओर से पुलिस को जांच के लिये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मुहैया करवायी गयी हैं जिसकी जांच की जा रही हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिये पुलिस को पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट का इंतजार हैं। इस हादसे ने निक्को पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। 
हालांकि अब तक कोई लापरवाही साबित नहीं हुई है लेकिन गर्मियों और त्योहारों के सीजऩ में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। राहुल की मौत दुर्घटनावस थी या किसी और कारण से, इसका पता जल्द ही जांच के बाद चल सकेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निक्को पार्क में नहाते वक्त युवक की संदिग्ध मौत
नियाग्रा वॉटर राइड के पास हुआ हादसा, पार्क प्रशासन ने कहा हमारी कोई लापरवाही नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News